Dhanbad News : SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
Dhanbad News : 50 पारा मेडिकल छात्र मार्च से दे रहे सेवा…………..
Dhanbad News : ₹12 हजार मासिक मानदेय का अब तक नहीं हुआ भुगतान……………….
Dhanbad News :- धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी SNMMCH में सेवा दे रहे पारा मेडिकल छात्रों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। करीब छह से सात महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में पारा मेडिकल छात्र मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। छात्रों का कहना है कि सरकार की बांड आधारित सेवा शर्तों के तहत वे अस्पताल के अलग-अलग विभागों में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सेवा के एवज में मिलने वाला मानदेय अब तक नहीं मिला है।
सिविल सर्जन के छुट्टी पर रहने के कारण छात्रों ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। छात्रों ने जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की।
दरअसल, ये मामला 2023-25 बैच के करीब 50 पारा मेडिकल छात्रों से जुड़ा है। छात्रों के मुताबिक उनकी सेवा मार्च महीने से शुरू हुई थी। सेवा शुरू हुए करीब छह से सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी छात्र को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।
छात्रों का कहना है कि वे अस्पताल के विभिन्न विभागों में टेक्नीशियन के पद पर नियमित रूप से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। सरकार की बांड आधारित सेवा व्यवस्था के तहत काम करने के एवज में प्रत्येक छात्र को 12 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाना है।
इस हिसाब से छह महीने का मानदेय जोड़ें तो एक छात्र का करीब 72 हजार रुपये बकाया है। वहीं करीब 50 छात्रों के स्तर पर यह राशि लगभग 36 लाख रुपये तक पहुंचती है। सात महीने के हिसाब से बकाया राशि और भी बढ़ जाती है।
छात्रों का कहना है कि लगातार सेवा देने के बावजूद मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने पढ़ाई, रहने और रोजमर्रा के खर्च को लेकर परेशानी खड़ी हो रही है। छात्रों ने अधिकारियों से मामले में जल्द पहल करते हुए बकाया राशि का भुगतान कराने की मांग की है।
Byte:- राम कुमार वर्मा – पारा मेडिकल छात्र।
वहीं छात्रों का कहना है कि वे अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट रहे हैं और अस्पताल में लगातार सेवा दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि संबंधित विभाग उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द भुगतान की प्रक्रिया पूरी करेगा।
Byte:- स्वीटी कुमारी – पारा मेडिकल छात्र।
V/O-Final:- फिलहाल छात्रों ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के समक्ष अपनी मांग रखी है। अब देखना होगा कि पारा मेडिकल छात्रों के करीब छह से सात महीने से लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।