Dhanbad News : धनबाद में टोटो पर गिरा विशाल पेड़, चालक समेत दो घायल
Dhanbad News : लुबी सर्कुलर रोड के पास हादसा………………
Dhanbad News : पेड़ गिरने से टोटो हुआ क्षतिग्रस्त………………..
Dhanbad News :- धनबाद में शुक्रवार की सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच लुबी सर्कुलर रोड के समीप बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर गुजर रहे एक टोटो पर अचानक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते ही टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त टोटो में चालक के अलावा एक सवारी भी मौजूद थी।
गनीमत रही कि पेड़ गिरने के बावजूद दोनों की जान बच गई। हादसे में टोटो चालक और सवारी को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। पेड़ गिरने के कारण कुछ समय तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।