धनबाद में क्राइम पर वार! झरिया से 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
झरिया थाना क्षेत्र में धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी Ritwik Srivastava ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरएसपी कॉलेज के समीप छापेमारी की गई।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, दर्जनभर से अधिक जिंदा गोलियां और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। पुलिस अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।