कांग्रेस भवन प्रस्ताव पर घमासान, सुभाष रवानी बोले– गलत परंपरा को बढ़ावा
धनबाद जिला परिषद की विशेष बैठक में कांग्रेस भवन को लेकर आए प्रस्ताव पर राजनीति तेज हो गई है। गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सह जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने जिला परिषद की जमीन को राजनीतिक दबाव में लीज पर देने के प्रयास पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन, इंटक भवन समेत कई भवन जिला परिषद की जमीन पर बने हैं और अदालत भी इस तरह के दावों को खारिज कर चुकी है। रवानी ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जे को वैधता देना गलत परंपरा को बढ़ावा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिला परिषद की संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कर जनहित में उपयोग किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान अपने कार्यक्षेत्र को लेकर लगे आरोपों पर भी उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया।