Dhanbad News : गणेश उत्सव से पहले चिरकुंडा नगर परिषद का सफाई अभियान तेज, पूजा पंडालों से मेला क्षेत्र तक विशेष तैयारी
Dhanbad News : गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक है… चिरकुंडा में जगह-जगह पूजा पंडाल सजने लगे हैं और मेले की तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं। इसी बीच शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए चिरकुंडा नगर परिषद भी पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।
Dhanbad News : गंदगी और कचरे के खिलाफ नगर परिषद ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। खास बात यह है कि कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी खुद मैदान में उतरकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही हैं और टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दे रही हैं।
Dhanbad News : शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने नगर परिषद की टीम के साथ तालडांगा आवासीय कॉलोनी स्थित गणेश पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा पंडाल के आसपास के इलाके के साथ उस स्थान का भी जायजा लिया गया, जहां गणेश पूजा के दौरान भव्य मेले का आयोजन होता है।
निरीक्षण के दौरान जहां भी कचरा दिखाई दिया या सफाई की जरूरत महसूस हुई, वहां तत्काल सफाई कर्मियों को लगाया गया। साथ ही संबंधित कर्मियों को पूजा स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
नगर परिषद का फोकस सिर्फ पूजा पंडालों तक सीमित नहीं है। पंडाल के आसपास की सड़क, मेला क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों को भी साफ-सुथरा रखने की तैयारी की जा रही है, ताकि गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और मेला देखने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नगर परिषद की टीम लगातार अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी है।
यानी इस बार चिरकुंडा में गणेश उत्सव के साथ स्वच्छता पर भी खास जोर है। पूजा पंडालों से लेकर मेला क्षेत्र तक… नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है।
गणेश चतुर्थी से पहले नगर परिषद की यह सक्रियता साफ संकेत दे रही है कि श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल देने के साथ-साथ शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने की पूरी तैयारी की जा रही है।