Dhanbad News : धनबाद में ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस का शिकंजा, एक दर्जन से अधिक वाहन जब्त
Dhanbad News : सिटी सेंटर और सुभाष चौक पर चला जांच अभियान……………
Dhanbad News : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई……………
Dhanbad News :- धनबाद में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सिटी सेंटर और सुभाष चौक पर ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कार, पिकअप वैन और बस समेत कई वाहनों की जांच की गई। ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव और मेजर सार्जेंट राकेश दुबे खुद सड़क पर उतरकर जांच करते नजर आए। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के साथ काले शीशे वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक वाहन जब्त किए गए। वहीं, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों को सख्त हिदायत दी गई। ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया कि सड़क पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।