Dhanbad News : टुंडी रोड पर धूल का कहर, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News : गोविंदपुर के टुंडी रोड पर सड़क की खराब स्थिति और गड्ढों में जमा धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उठने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पथ निर्माण विभाग से जल्द मरम्मत और पिचिंग कराने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
Dhanbad News : धनबाद के गोविंदपुर टुंडी रोड पर गड्ढों और उड़ती धूल से स्थानीय लोग व दुकानदार परेशान हैं। सड़क मरम्मत की मांग करते हुए लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
गोविंदपुर (धनबाद): गोविंदपुर के टुंडी रोड की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में भरी डस्ट वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार बनकर उड़ रही है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने पथ निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत और पिचिंग कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।