Giridih News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यक्रम
Giridih News: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नगर गिरिडीह द्वारा आज “सेवा संकल्प अभियान” के तहत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Giridih News : भाजपा नगर गिरिडीह की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण गतिविधियों का आयोजन
अभियान के तहत प्रातः स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।

वहीं, 11 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित होने जा रहा है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा बढ़-चढ़कर रक्तदान किया जाएगा। इसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
इसके अलावा शाम को मंदिर परिसर में दीप उत्सव भी आयोजित होने जा रहा है। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी। साथ ही देश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया जा रहा है।अजय चौरसिया कि रिपोर्ट